सुबह पिएं इन पत्तों की चाय, कंट्रोल होगी शुगर


By Sahil08, Jan 2024 05:20 PMnaidunia.com

सुबह कैसी चाय पिएं?

डायबिटीज के मरीजों को आमतौर पर चाय छोड़ने की सलाह दी जाती है। सवाल खड़ा होता है कि इन मरीजों को दूध की चाय की जगह कौन सी चाय पीनी चाहिए।

सहजन के पत्तों की चाय

सुबह के समय डायबिटीज के मरीज सहजन के पत्तों की चाय पी सकते हैं। इस हर्बल टी को पीने के अनेक फायदे शरीर को मिलते हैं।

ब्लड शुगर लेवल होगा कंट्रोल

डायबिटीज पेशेंट के लिए ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रखना किसी चुनौती से कम नहीं होता है। हालांकि, हर्बल चाय पीने से शुगर लेवल को कम किया जा सकता है।

हर्बल टी कैसे फायदा पहुंचाती है

सबसे जरूरी सवाल खड़ा होता है कि हर्बल टी डायबिटीज के मरीजों को कैसे फायदा पहुंचाती हैं। दरअसल, सहजन के पत्तों में कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शुगर के लेवल को कम करने में मदद करते हैं।

वजन घटाने में मददगार

हर्बल टी पीने का एक चमत्कारी फायदा होता है कि इसका सेवन करने से वजन कम भी हो सकता है। बशर्ते आपको इसका नियमित सेवन करना होगा।

पत्तों से कैसे बनाए हर्बल टी

सहजन के पत्तों को साफ कर लें और एक पैन में लगभग डेढ कप पानी में पत्तियों को डालकर उबाल लें। इन्हें अच्छे से उबालने के बाद उसमें अदरक मिक्स करें।

डायबिटीज का खतरा होगा कम

सहजन के पत्तों की चाय पीने से डायबिटीज का खतरा भी कम हो सकता है। यही वजह है कि इस हर्बल टी को कोई भी व्यक्ति पी सकता है।

दूध की चाय भूलकर न पिएं

डायबिटीज पेशेंट के लिए दूध की चाय जहर की तरह काम करती है। ऐसे में जरूरी है कि शुगर लेवल को कम करने के लिए आपको सामान्य चाय नहीं पीनी चाहिए।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

चांदी की पायल पहनने से शरीर को क्या फायदे मिलते हैं?