मोटापा से परेशाना लोग पेट की चर्बी को कम करने के लिए कई तरह के उपाय अजमाते हैं। वेट लॉस के लिए ज्यादातर लोग हर्ब्स या घरेलू नुस्खों को भी प्राथमिकता देते हैं।
वजन कम करने के लिए साल 2023 में कुछ चीजें सबसे ज्यादा चर्चा में रही हैं। यदि आपने इन्हें अभी तक ट्राई नहीं किया है तो अजमाने में बिल्कुल भी समय न लगाएं।
वजन कम करने के लिए गर्मियों के दिनों में लोगों ने नींबू पानी को खूब पिया है। शरीर में जमे फैट को कम करने के लिए नींबू असरदार है।
वजन कम करने के लिए सेब का सिरका भी फायदेमंद होता है। यदि गर्म पानी में इस सिरके को मिलाकर पीते हैं तो वजन तेसी से कम हो सकता है।
मेथी में ज्यादा मात्रा में फाइबर पाया जाता है। वेट लॉस जर्नी के दौरान अंकुरित मेथी के बीजों को सुबह खाली पेट खाने से ज्यादा फायदा मिलता है।
वजन कम करने के लिए जीरा और धनिया का मिलाकर खाना फायदेमंद होता है। यदि नियमित इन दोनों चीजों का सेवन किया जाता है तो पेट की चर्बी कम करने में कोई परेशानी नहीं आएगी।
काली मिर्च का इस्तेमाल करने से भी वजन तेजी से कम होता है। इस साल वेट लॉस के लिए लोगों के बीच काली मिर्च के खूब चर्चे रहे हैं।
वेट लॉस जर्नी के दौरान ज्यादातर लोग कॉफी और चाय की जगह ग्रीन टी पीते हैं। इस पूरे साल लोगों ने हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह पर अपनी डाइट में ग्रीन टी को शामिल किया है।