वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों का अत्यधिक महत्व है। ऐसा ही एक पौधा है गुड़हल का, इसे घर में लगाना बहुत शुभ माना जाता है।
इसे घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति में भी सुधार होता है।
वास्तु में गुड़हल से जुड़े कुछ उपाय बताए गए हैं, जिनका पालन करने से बिजनेस के क्षेत्र में लाभ होता है। इन उपायों के बारे में बताएंगे।
घर में गुड़हल का पौधा लगाने के लिए पूर्व दिशा शुभ माानी गई है। इस दिशा में पौधा लगाने से शुभ फल प्राप्त होते हैं।
गुड़हल का फूल माता लक्ष्मी को बहुत प्रिय होता है। पूजा करते समय मां लक्ष्मी को यह फूल जरूर अर्पित करें। ऐसा करने से बिजनेस में तरक्की होती है।
गुड़हल का पौधा घर में लगाने से धन की तंगी से छुटकारा मिलता है और धन प्राप्ति के नए योग बनते हैं। इसके साथ ही परिवार के सदस्यों के बीच प्यार बढ़ता है।
कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर होने से आर्थिक समस्याों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में घर में गुड़हल का पौधा लगाएं। इससे सूर्य की स्थिति मजबूत होती है।
रोजाना स्नान के बाद पहले सूर्य देव को जल अर्पित करें और फिर गुड़हल के पौधे में जल अर्पित करें। ऐसा करने से बिजनेस में लाभ होता है।
गुड़हल से जुड़े ये उपाय करने से बिजनेस के क्षेत्र में तरक्की होती है। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM