बॉलीवुड फिल्मों में हमेशा से ही एक्शन और थ्रिलर फिल्मों में पुरुष किरदारों को ज्यादा पसंद किया गया है। लेकिन आज हम आपके लिए लाए हैं महिलाओं पर केंद्रित ऐसी फिल्में जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।
प्राइम वीडियो पर उपलब्ध राजी मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है। मूवी में आलिया ने एक जासूस का किरदार निभाया था। यह फिल्म भी लोगों को काफी पसंद आई थी।
सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित द केरल स्टोरी एक क्राइम ड्रामा फिल्म है। अदा शर्मा स्टारर इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था। इस फिल्म को आप जी5 पर देख सकते है।
संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित गंगूबाई काठियावाड़ी में आलिया भट्ट ने लीड किरदार निभाया था। यह एक बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म थी। नेटफ्लिक्स पर मौजूद इस फिल्म को थियेटर में लोगों ने काफी एन्जॉय किया था।
अमर कौशिक द्वारा निर्देशित स्त्री एक कॉमेडी हॉरर फिल्म थी। जियो सिनेमा पर उपलब्ध इस फिल्म में श्रद्धाकपूर ने लाइमलाइट लूटी थी। मूवी में राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी भी थे।
2015 में आई तनु वेड्स मनु रिटर्न्स में कंगना रनौत के रोल को फैंस द्वारा काफी पसंद किया गया था। जियो सिनेमा पर फ्री में उपलब्ध इस फिल्म में आर माधवन, जिम्मी शेरगिल और स्वरा भास्कर भी थी।
प्रियंका चोपड़ा स्टारर मैरी कॉम एक बायोग्राफिकल स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म थी। मैरी कॉम के जीवन पर बनी इस फिल्म में प्रियंका के किरदार को काफी पसंद किया गया था। मैरी कॉम को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
सोनम कपूर स्टारर नीरजा एक बायोग्राफिकल थ्रिलर फिल्म है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर उपलब्ध इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया था।