भारत ने श्रीलंका को 10 विकेटों से करारी शिकस्त देकर एशिया कप 2023 अपने नाम कर लिया है। आइए जानते हैं इस एशिया कप टीमों द्वारा बनाए गए सबसे हाईएस्ट स्कोर के बारे में।
10 सितंबर का मैच 11 सितंबर को रिजर्व डे पर भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया था। इस दौरान भारत ने पहले खेलते हुए सिर्फ 2 विकेट पर 356 रन बनाए थे। यह एशिया कप 2023 का किसी टीम की तरफ से बनाया गया बेस्ट स्कोर था।
11 सितंबर को रिजर्व डे के दिन खेले गए मुकाबले में कोहली और राहुल के बीच 233 रनों की तीसरे विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी हुई थी। कोहली ने 122 और राहुल 111 रन बनाए थे। दोनों ही नाबाद रहे थे।
30 अगस्त को पाकिस्तान के मुल्तान में खेले गए मुकाबले में पाक ने नेपाल के खिलाफ 6 विकेट पर 342 रन बनाए थे। इस मैच में बाबर ने 151 रन की पारी खेली थी। यह मैच पाक के नाम रहा था।
बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच लाहौर में 3 सितंबर को मुकाबला खेला गया था। इस दौरान बांग्लादेश ने 5 विकेट पर 334 रन बनाए थे। इस मैच में मेंहदी हसन और नजमुल ने शतक जमाया था।
अफगानिस्तान के खिलाफ एशिया कप मुकाबले में श्रीलंका ने पहले खेलते हुए 8 विकेट पर 291 रन बनाए थे। श्रीलंका की तरफ से कुसल मेंडिस ने 92 रनों की मैच विनिंग पारी खेली थी।
श्रीलंका के 291 रनों का पीछा करते हुए अफगानिस्तान 289 रनों पर ऑलआउट हो गयी थी। अफगानिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ एक शानदार लड़ाई लड़ी थी। गलत कैलकुलेशन के चलते टीम को हार का सामना करना पड़ा।
एशिया कप 2023 में भारत ने फाइनल में श्रीलंका को मात्र 50 रनों पर ढेर कर 10 विकेटों से जीत दर्ज की। मैच के हीरो रहे मोहम्मद सिराज को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।