टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे बड़ी साझेदारी


By Shivansh Shekhar31, May 2024 11:20 AMnaidunia.com

विश्व कप का आगाज

टी20 विश्व कप 2024 शुरू होने में अब केवल 1 दिन शेष रह गया है। वेस्टइंडीज और यूएसए में इस बार इस बड़ा टूर्नामेंट का आयोजन होने वाला है।

भारत की तैयारी

एक बार फिर से टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप की ट्रॉफी उठाने के लिए कमर कस लिया है और अभ्यास में जमकर पसीने बहा रहे हैं।

सेमीफाइनल का सफर

साल 2022 टी20 विश्व कप में भारत का सफर सेमीफाइनल तक ही सीमित रह गया था, क्योंकि इंग्लैंड ने बुरी तरह से टीम इंडिया को पटखनी दे दी थी।

एकतरफा जीत

इस बड़े मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने बहुत ही बुरी तरह से भारत के सपने को तोड़ दिया था। 2007 में ही भारत पहला टी 20 विश्व कप जीता था।

10 विकेट से जीत

सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 169 रनों का टारगेट दिया था, जिसे अंग्रेजों ने बिना विकेट खोए ही बड़े आसानी से हासिल कर लिया।

सबसे बड़ी साझेदारी

जोस बटलर और एलेक्स हेल्स के बीच 170 रनों की विस्फोटक साझेदारी रही थी। यह टी20 विश्व कप के इतिहास की सबसे बड़ी पार्टनरशिप थी।

16 ओवर में जीत

इस लक्ष्य को टीम इंग्लैंड ने महज 16 ओवरों में ही हासिल कर लिया था और एक बार फिर से टी20 विश्व कप जीतने का सपना तोड़ दिया था।

इस बार होगा खेल

अब ऐसे में टीम इंडिया इस बड़े हार का बदला इंग्लैंड से लेना चाहेगी। हालांकि, अंग्रेजों की टीम को हराना इतना आसान नहीं रहने वाला है।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले बल्लेबाज