साल 2023 के अप्रैल का आखिरी महीना शुरू हो चुका हैं ऐसे में इस सप्ताह में कई त्योहार मनाए जाएंगे। आइए इन त्योहारों के बारे में जानते हैं।
हिंदू पंचांग के मुताबिक 24 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल तक कई व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे। इसमें सीता नवमी और शंकराचार्य जयंती प्रमुख है।
हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि यानी 24 अप्रैल को शंकराचार्य जयंती मनाई जाएगी।
हिंदू पंचांग के अनुसार 25 अप्रैल को शंकराचार्य जयंती के अलावा महान संत सूरदास जी की जयंती और मासिक स्कंद षष्ठी व्रत भी रखा जाएगा।
सनातन धर्म में गंगा सप्तमी का एक अलग ही महत्व है। गंगा सप्तमी के दिन मां गंगा की उपासना की जाती है। गंगा सप्तमी 27 अप्रैल को मनाई जाएंगी।
28 अप्रैल को माता बगलामुखी की जयंती मनाई जाएंगी। इनकी उपासना करने से वाद-विवाद, न्यायिक मुकदमें, शत्रुओं पर विजय की प्राप्ति होती है।
हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार 29 अप्रैल को सीता नवमी प्राकट्य दिवस मनाया जाएगा। माता सीता की उपासना करने से पारिवारिक कलह से छुटकारा मिलता है।