हिंदू धर्म के अनुसार, घरों में कुछ पेड़-पौधों को लगाना चाहिए। दरअसल, पौधों पर देवी-देवताओं का वास होता है। इसलिए, पौधों को लगाने की सलाह दी जाती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी के पौधे पर धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता हैं। घर में तुलसी का पौधा उत्तर पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, शमी के पौधे पर भगवान शिव का वास होता हैं। शमी के पौधे को हमेशा दक्षिण दिशा में लगाना चाहिए।
केले के पेड़ में भगवान विष्णु जी का वास होता हैं, लेकिन इसको घर के गार्डन में लगाना चाहिए। केले के पेड़ को उत्तर दिशा में लगाना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में क्रसुला का प्लांट लगाना भी शुभ होता हैं। दरअसल, क्रसुला प्लांट में कुबेर देव का वास होता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट पर मां लक्ष्मी का वास होता हैं। मनी प्लांट को घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
इन सभी पेड़-पौधों पर देवी-देवता का वास होता है इसलिए घर में जरूर लगाएं। धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ