घर के मंदिर में रखें इन 6 नियमों का खास ध्‍यान


By Arbaaj14, Aug 2023 12:01 PMnaidunia.com

वास्तु शास्त्र

हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। वास्तु के नियमों का पालन करने से घर पर देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है।

घर का मंदिर

घर में अगर कोई सबसे महत्वपूर्ण स्थान होता है, तो वो मंदिर माना जाता है। वास्तु में घर के मंदिर से जुड़े कुछ नियमों को बताया गया हैं।

साफ-सफाई

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मंदिर में हमेशा साफ-सफाई रखनी चाहिए। मंदिर काफी पवित्र भी माना जाता है।

स्नान

अगर आप मंदिर में जा रहे है, तो इन बात कर ध्यान रखें कि आपने स्नान किया हो। स्नान करने के बाद ही मंदिर में जाना चाहिए।

टूटी मूर्ति

टूटी मूर्तियों को मंदिर में रखना अशुभ माना जाता है। ऐसी मूर्तियों को रखने से घर में वास्तु का दोष बढ़ता है।

दीपक जलाएं

घर के मंदिर में रोजाना सुबह-शाम दीपक जलाएं। घर के मंदिर में दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है।

परिवार की मूर्ति

पूजा घर में गणेश जी, माता लक्ष्मी, भगवान विष्णु, श्री राम और माता सीता, हनुमान जी और शिव परिवार की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें।

शनि देव

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मंदिर में भूलकर भी शनि देव की मूर्ति को नहीं रखना चाहिए। वास्तु में ऐसा करने से मना किया गया है।

धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

ये हैं धन की देवी लक्ष्मी के आने का संकेत