ये हैं टी20 में सबसे ज्यादा हाफ सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज


By Shivansh Shekhar30, Nov 2023 11:56 AMnaidunia.com

टी20 का खेल

टी20 क्रिकेट का एक ऐसा गेम है जिसमें हमेशा बल्लेबाज गेंदबाजों पर भारी रहते हैं। आइए उन बैट्समैन पर एक नजर डालते हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा इसमें अर्धशतक मारे हैं।

विराट कोहली

भारत के महान बल्लेबाज विराट कोहली सभी फॉर्मेट में रन बनाना जानते हैं। उन्होंने 115 मुकाबले खेलकर कुल 37 हाफ सेंचुरी जड़ी है।

बाबर आजम

इस लिस्ट में पाक के बल्लेबाज बाबर आजम भी शामिल हैं। उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की 104 पारियों में कुल 30 अर्श शतक जड़े हैं।

रोहित शर्मा

इस लिस्ट में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी आते हैं। रोहित ने कुल 148 टी20 मुकाबले खेले हैं और 29 हाफ सेंचुरी लगाए हैं। वह एक धाकड़ बल्लेबाज हैं।

मोहम्मद रिजवान

पाक के ही बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने भी यह कारनामा अपने नाम किया है। उनके बल्ले से 85 मैचों में कुल 25 अर्धशतक आए हैं।

मोहम्मद रिजवान

पाक के ही बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने भी यह कारनामा अपने नाम किया है। उनके बल्ले से 85 मैचों में कुल 25 अर्धशतक आए हैं।

डेविड वॉर्नर

ऑस्ट्रेलियाई दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर एक अच्छे खिलाड़ी हैं। उन्होंने 99 टी20 मैचों में कुल 24 हाफ सेंचुरी अपने नाम की है।

पॉल स्टर्लिंग

आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग ने 131 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कुल 23 अर्धशतक जड़े हैं। आयरलैंड के एक बेहतरीन खिलाड़ी के रूप में उनको जाना जाता है।

केएल राहुल

भारत के ही बल्लेबाज केएल राहुल भी इस सूची में शुमार हैं। राहुल ने अब तक 72 टी20 इंटरनेशनल मैचों में पदार्पण किया है और उनके नाम 22 हाफ सेंचुरी है।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

T20 World Cup में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाज