होलाष्टक के आठ दिनों की अवधि में कई मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है और होलिका दहन के बाद उन्हें पुनः प्रारंभ किया जाता है।
इस वर्ष होलिका दहन 7 मार्च 2023, मंगलवार के दिन किया जाएगा। ऐसे में होलाष्टक 28 फरवरी से शुरू हो जाएगा।
शास्त्रों में बताया गया है कि होलाष्टक के समय विवाह, गृह-प्रवेश, मुंडन, नामकरण और उपनयन संस्कार इत्यादि जैसे 16 अनुष्ठानों पर रोक लग जाती है।
होलाष्टक के आठ दिन की अवधि में हवन और यज्ञ पर भी रोक लग जाती है। साथ ही इस अवधि में निवेश या व्यापार भी नहीं शुरू किया जाता है। इससे नुकसान का खतरा बढ़ जाता है।
होलाष्टक की अवधि में नया मकान, चल-अचल सम्पत्ति जैसे गहने और गाड़ी की खरीदारी नहीं करनी चाहिए। साथ ही इस दौरान मकान का निर्माण भी नहीं शुरू करना चाहिए।