होलिका दहन 24 मार्च को है। इस दिन शुभ मुहूर्त देर रात 11.13 मिनट से 12.27 मिनट तक है। होलिका दहन के लिए 1 घंटे 14 मिनट का समय रहेगा।
होलिका के अगले दिन होली मनाई जाती है। इस साल 25 मार्च को देशभर में होली मनाई जाएगी।
मेष राशिवालों के लिए होली का त्योहार बेहद खास रहेगा। करियर में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है।
वृषभ राशि के जातकों के इनकम में वृद्धि होगी। समाज में मान-सम्मान और रुतबा बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवन में खुशियां आएंगी।
होली पर तुला राशि वालों की किस्मत चमकेगी। पदोन्नति की संभावना है। पुराने निवेश से मुनाफा हो सकता है।
इस राशि के जातकों के अधूरे काम पूरे होंगे। व्यक्तित्व में निखार आएगा। करियर में सफलता और धन-संपदा में वृद्धि होगी। कुल मिलाकर समय अनुकूल रहेगा।