आमतौर पर लोग होलिका दहन के दिन कुछ उपाय करते हैं। यदि आप अपना भाग्य चमकाना चाहते हैं तो होली तक 2 उपाय रोज करें।
मार्च का महीना शुरू होते ही लोग रंगों के त्योहार होली का इंतजार करते हैं। इस साल होली का पर्व 25 मार्च को मनाया जाएगा।
हिंदू धर्म में दीपक जलाने का खास महत्व माना जाता है। यदि आप आर्थिक तंगी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो होली तक दो उपाय जरूर करें।
सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को पूजनीय माना जाता है। मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए रोजाना शाम को तुलसी के पास घी का दीपक जलाएं।
यदि आप रोजाना तुलसी की पूजा नहीं कर पाते हैं तो कम से कम शुक्रवार के दिन तुलसी के पास घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा आपको मिलेगी।
किचन में मौजूद हल्दी का इस्तेमाल पूजा सामग्री के तौर पर भी किया जाता है। मेन गेट पर शाम के समय हल्दी से स्वास्तिक चिन्ह बनाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से आर्थिक तंगी दूर हो जाएगी।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, मुख्य द्वार पर स्वास्तिक चिन्ह बनाने से घर में सुख-शांति आती है। इसके साथ ही, नकारात्मक ऊर्जा का असर भी कम हो जाता है।
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यता पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी प्रकार का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
यहां हमने जाना कि होली से पहले कौन से उपाय करने चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ