होली के दिन इन मंत्रों का जाप करने से श्री कृष्ण होते हैं प्रसन्न


By Ram Janam Chauhan08, Mar 2025 02:00 PMnaidunia.com

होली के दिन श्री कृष्ण की पूजा करने से विशेष आशीर्वाद मिल सकता है। ऐसे में इस दिन इन मंत्रों का जाप करना फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं, इस बारे में-

जीवन में आती है सकारात्मक्ता

होली के दिन इन मंत्रों का जाप करने से आपके जीवन में सकारात्मक्ता का संचार होता है। साथ ही, श्रीकृष्ण की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है।

मंत्रों का कितनी बार जाप करें?

धर्म शास्त्रों के अनुसार, मंत्रों का जाप 108 बार करना अच्छा माना जाता है। इससे आपको शुभ फल प्राप्त हो सकता है।

गोपाल मंत्र का जाप करें

होली के दिन पूजा करते समय ऊँ कृष्णे नमः गोपाल मंत्र का जाप करने से परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

श्रीकृष्ण मूल मंत्र का जाप करें

इस दिन भगवान श्री कृष्ण के मूल मंत्र कृं कृष्णाय नमः का जाप करने पर तनाव से मुक्ति मिलती है। साथ ही, जीवन में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं।

हरे कृष्ण महामंत्र का जाप करें

इस दिन हरे कृष्णा हरे राम, हरे हरे राम, हरे कृष्णा हरे राम महा मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है, इससे आपका जीवन खुशियों से भर जाएगा।

मंत्र जाप करने की विधि

इन मत्रों का शुभ फल प्राप्त करने के लिए होली के दिन सुबह जल्दी उठकर, स्नान कर, तुलसी या रुद्राक्ष की माला लेकर इन मंत्रों का जाप कर सकते हैं।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

होलाष्टक के 8 दिनों में न करें ये 6 काम