होली में अक्सर लोग भांग का नशा करते हैं, जिसकी वजह से कई लोगों को परेशानियों का समाना करना पड़ता है। इसलिए, आज हम भांग का नशा उतारने के लिए 5 घरेलू उपाय बताएंगे।
छाछ का सेवन करने पर पेट को ठंडक मिलती है, जो भांग के नशे को कम करने में कारगर हो सकता है। इसलिए, इसे पीना फायेदमंद हो सकता है।
नींबू में एसिडिक गुण मौजूद होते हैं, जो भांग के नशे को कम करने में मददगार हो सकते हैं। साथ ही, इससे शरीर भी डिटॉक्स होता है।
आप हर्बल चाय का सेवन कर सकते हैं, जिसमें अदरक, पुदीना, तुलसी और स्वाद के अनुसार शहद हो। इससे भांग का नशा कम हो सकता है।
अगर आप भांग का नशा कम करना चाहते हैं, तो काली मिर्च और शहद को मिलाकर एक साथ सेवन कर सकते हैं।
इमली में मौजूद विटामिन सी भांग के नशे को कम करने के साथ सिरदर्द की समस्या से भी राहत दिला सकती है।
अगर आपको किसी भी घरेलू उपाय से समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com