होलिका की राख घर में रखने से दूर हो सकते हैं 5 संकट


By Ram Janam Chauhan13, Mar 2025 05:03 PMnaidunia.com

अगर आप जीवन में परेशानियों का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे में होलिका दहन के राख को घर में लाने से इन 5 समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है। आइए जानते हैं, इस बारे में-

राख का महत्व

मान्यताओं के अनुसार, होलिका के राख को हिन्दू धर्म में बेहद पवित्र और शुभ माना जाता है। ऐसे में अगर आप इसे घर के भीतर लाते हैं, तो इन 5 समस्याओं को दूर कर सकते हैं।

आर्थिक समस्याओं से मुक्ति

आपके जीवन में आर्थिक समस्याएं बढ़ते जा रही हैं, तो होलिका के राख को तिजोरी में रखने से इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

वास्तु दोष से मुक्ति

घर में हमेशा लड़ाई-झगड़े या परेशानियां आती रहती हैं, तो यह वास्तु दोष का संकेत हो सकता है। इस समस्या से मुक्ति के लिए घर में होलिका के राख को रखना फायदेमंद हो सकता है।

नकारात्मक शक्ति से छुटकारा

अगर आपके घर में नकारात्मक शक्ति का वास है, तो इसे घर में लाने से बुरी शक्तियों को दूर करने में सहायता मिल सकती है।

नजर दोष से बचाए

माना जाता है कि होलिका दहन के राख का टीका लगाकर घर के बाहर निकलने पर नजर दोष से बचाव हो सकता है।

शनि दोष से छुटाकरा

अगर आपके ऊपर शनि दोष का प्रभाव है, तो होलिका दहन के राख को घर में लाकर शिवलिंग पर अर्पित करने से शनि दोष को दूर करने में मदद मिल सकती है।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

Holi पर घर के किन 5 जगहों पर दीपक जलाना चाहिए?