होली खेलते समय आंखों में रंग जाने पर करें ये 5 काम


By Ram Janam Chauhan14, Mar 2025 05:00 AMnaidunia.com

होली खेलते समय कई बार लोगों के आंखों में रंग चला जाता है। जिसके कारण दर्द और जलन की समस्या हो सकती है। ऐसे में ये 5 काम करना फायदेमंद हो सकता है।

साफ पानी से धोएं

अगर आपके आंखों में होली का रंग चला गया है, तो इसे साफ पानी से धोएं। साफ करते समय आंखों को खुला रखें।

कॉन्टैक्ट लेंस निकालें

अगर आप कॉनटेक्ट लेंस इस्तेमाल करते हैं, तो इसे निकाल देना चाहिए। ऐसा न करने पर जलन की समस्या हो सकती है। साथ ही, इसे साफ करने के बाद ही पहनें।

गुलाब जल इस्तेमाल करे

आंखों में रंग जाने के बाद जलन हो सकता है। ऐसे में गुलाब जल का इस्तेमाल करने से इस समस्या को दूर करने में मदद मिल सकती है।

बर्फ से सिकाई करे

कई बार लोगों को आंखों में जलन और सूजन महसूस होती है, तो ऐसे में बर्फ से सिकाई करना लाभदायक हो सकता है।

आंखों को रगड़ने से बचे

अगर होली खेलते समय आंखों में रंग चला गया है, तो इसे रंगड़ने से बचना चाहिए। ऐसा न करने से समस्या और गंभीर हो सकती है।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपकी आंखों में होली खेलते समय ज्यादा रंग चला गया है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

गर्मियों में एलोवेरा जेल लगाने के फायदे