Holi Festival 2023: जानें कब है होलाष्टक, 8 दिन भूलकर भी न करें ये काम


By Sandeep Chourey2023-02-13, 15:19 ISTnaidunia.com

होलाष्टक में नहीं होते शुभ काम

हिंदू धर्म में होली एक प्रमुख त्योहार है और होली के 8 दिन पहले होलाष्टक लग जाता है। इस दौरान किसी भी तरह का शुभ काम नहीं किया जाता है।

जानें कब है होलाष्टक

इस बार होलिका दहन 6 मार्च है और होलाष्टक 27 फरवरी से शुरू होगा। फागुन में शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से लेकर पूर्णिमा तिथि तक होलाष्टक रहता है।

बिल्कुल न करें ये काम

होलाष्टक के दौरान 8 दिनों में विवाह, मुंडन, विवाह,सगाई या नया वाहन आदि की खरीदारी तक नहीं की जाती है।

होलाष्टक इसलिए अशुभ

होलाष्टक के समय सभी ग्रहों का स्वभाव उग्र हो जाता है, इसलिए इस समय कोई भी शुभ कार्य करना अच्छा नहीं माना जाता है।

हवन व यज्ञ का नहीं मिलता फल

होलाष्टक के दौरान कोई भी धार्मिक कार्य नहीं करना चाहिए। इस दौरान हवन या यज्ञ का आयोजन करना भी उत्तम फलदायी नहीं होता है।

Valentine Day 2023: आई लव यू हुआ पुराना, ऐसे करें प्यार का इजहार