होली रंगों का त्यौहार है। दुनिया में, लोगों के जीवन में रंगों का बहुत महत्व है। बिना रंग के जीवन नीरस हो जाता है। यह रंग जीवन में नीरसता को कम करने का प्रतीक होते हैं।
हरा रंग हरियाली का प्रतीक होता है लेकिन होली के हरे रंग का मतलब शीतलता, सुकून और सकारात्मकता है। आप अपनों से बड़ों को अबीर या गुलाल लगाएं तो हरा रंग लगा सकते हैं।
लाल रंग का प्यार का प्रतीक माना जाता है। लेकिन होली के लाल रंग को ऊर्जा, जोश का रंग कहा जा सकता है। होली में लाल रंग का इस्तेमाल सबसे अधिक होता है।
होली में पीला रंग भी आकर्षित करता है। पीला रंग सुंदरता और आकर्षण का प्रतीक है। लड़कियों के चेहरे पर इसे लगाया जा सकता है। पीला रंग उनके निखार को बढ़ाएगा।
खुशियों, मिलनसारिता और ऊर्जा के प्रतीक के तौर पर नारंगी रंग का उपयोग कर सकते हैं। जो लोग आपके बहुत करीब हैं या जिनसे आप मधुर रिश्ते रखना चाहते हैं उन्हें नारंगी रंग लगा सकते हैं।
लोग सामान्यता काला, सफेद या ग्रे आदि रंगों का इस्तेमाल नहीं करते हैं। इसलिए होली पर इस तरह के रंग बाजार में कम ही मिलते है। बाजार में वे वहीं रंग मिलते हैं जिन्हें लोग पसंद करते हैं।