होली खुशियों का त्याोहार है। ऐसे में इस दिन घर के इन 5 जगहों पर दीपक जलाने से जीवन में सुख- शांति और समृद्धि बनी रहती है।
अगर आप होली के दिन घर के इन 5 जगहों पर दीपक जलाते हैं, तो इससे आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा दूर हो सकती है।
होली के दिन घर के मुख्य द्वार पर जलाने से नकारात्मक शक्ति दूर होती है। साथ ही, देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है।
पूजा स्थल पर दीपक जलाने से घर में सकारात्मक शक्ति का संचार होता है। जिससे आपको अपने कार्य में सफलता मिल सकती है।
अगर आप होली के दिन तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाते हैं, तो इससे घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।
अगर आप आर्थिक समस्याओं से परेशान हैं, तो ऐसे में किचन के पास दीपक जलाना शुभ फल दे सकता है।
घर में आपसी प्रेम और सदस्यों के बेहतर सेहत के लिए होलिका दहन वाले स्थान के पास दीपक जलाना शुभ माना जाता है।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com