हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल होलिका दहन फाल्गुन मास की पूर्णिमा की तिथि में भद्रा रहित प्रदोष काल मनाया जाता है।
होलिका दहन 6 मार्च को है या 7 मार्च को इसको लेकर कुछ लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। जानते हैं होलिका दहन का शुभ मुहूर्त ।
शास्त्र के अनुसार, होलिका दहन प्रदोष काल (सूर्यास्त के ठीक बाद की अवधि) के दौरान किया जाना सबसे अच्छा माना जाता है।
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल होलिका दहन 7 मार्च 2023 को किया जाएगा। इसके साथ ही 8 मार्च को रंगों वाली होली खेली जाएगी।
होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 24 मिनट से 8 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। इस अवधि में 2 घंटे 27 मिनट का समय रहेगा।
भद्रा मुख समय 7 मार्च को दोपहर 2 बजकर 58 मिनट से शाम 5 बजकर 6 मिनट तक रहेगा, जबकि भद्रा पूंछ 7 मार्च को शाम 4 बजकर 53 मिनट से 6 बजकर 10 मिनट तक रहेगा।
फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि का आरंभ 6 मार्च 2023 को शाम 4 बजकर 17 मिनट से शुरू होगा, जबकि 7 मार्च को शाम 6 बजकर 9 मिनट तक रहेगा।
शास्त्रों के अनुसार, होलिका दहन से पहले होलिका माई की पूजा विधिवत तरीके से करने का विधान है।