फाल्गुन माह की पूर्णिमा के ठीक 1 दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। इस साल होली 25 मार्च को और होलिका दहन 24 मार्च को मनाई जाएगी।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, होलिका दहन के मौके पर कुछ उपायों को करने का खास महत्व माना जाता है। आज एक ऐसे उपाय के बारे में बात कर रहे हैं, जिससे आपका भाग्य चमक सकता है।
होलिका दहन के दिन 1 सूखा नारियल लें। इसका एक छोटा सा उपाय करने से आपके जीवन में चल रही ज्यादातर समस्याएं दूर हो जाएगी।
सूखा नारियल को 7 बार अपने सिर के ऊपर से घुमाएं। इसके बाद होलिका दहन के समय इसे अग्नि में डाल दें। ऐसा करने से आपकी परेशानी दूर हो सकती है।
सूखे नारियल को होलिका दहन के समय अग्नि में डाल दें। इसके बाद बिना मुड़कर देखते हुए घर वापिस आ जाएं। माना जाता है कि इस उपाय के कई चमत्कारी बदलाव आपके जीवन में देखने को मिलेंगे।
यदि आप सूखे नारियल का उपाय अपना लेते हैं तो घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाएगी। इतना ही नहीं, सकारात्मक ऊर्जा भी घर के अंदर प्रवेश करेगी।
नारियल के उपाय को कोई भी आसानी से कर सकता है। इस एक उपाय की मदद से जीवन में चल रही तमाम परेशानियां दूर हो जाएंगी।
यहां दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। इसके जरिए हम किसी तरह का कोई दावा नहीं कर रहे हैं।
यहां हमने जाना कि होलिका दहन के दिन नारियल से क्या उपाय करना चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ