इस साल 24 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। शास्त्रों में होली के त्योहार का विशेष महत्व बताया गया है। इससे ठीक एक दिन पहले शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया जाता है।
इस दिन रात में किए गए कुछ उपाय व्यक्ति का भाग्य भी खोल सकते हैं। धार्मिक मान्यता है कि होलिका दहन पर कुछ उपाय करने से मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं।
होलिका दहन की अग्नि को शास्त्रों में बहुत पवित्र बताया गया है। मान्यता है कि होलिका दहन के साथ कई प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा का नाश हो जाता है।
होलिका दहन के मौके पर गेहूं की बालियों से कुछ उपाय किए जाते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने वाले को धन की देवी मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है।
इस उपाय को करने के लिए गेहूं की 7 बालियां लें। इसके बाद बालियों को 7 बार सिर के ऊपर से घुमाएं। इसके बाद उन्हें होलिका की अग्नि में डाल दें।
शास्त्रों के मुताबिक, होलिका में 7 गेहूं की बालियों की आहुति दी जाती है। इस वजह से शाम के समय गेहूं की बालियों को होलिका दहन की अग्नि में डाल दें।
धार्मिक मान्यता है कि गेहूं की बालियों से उपाय करने वालों के ऊपर धन की देवी मेहरबान रहती हैं। इसके अलावा, मां लक्ष्मी की कृपा से पैसों की तंगी का सामना भी इंसान को नहीं करना पड़ता है।
होलिका दहन की रात गेहूं की बालियों से किए जाने वाले उपाय सामान्य मान्यता पर आधारित है। हम इसके जरिए किसी तरह का कोई दावा नहीं कर रहे हैं।
यहां हमने जाना कि होलिका दहन पर गेहूं की बालियों से क्या उपाय करने चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ