होली के एक दिन पहले 13 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा और अगले दिन 14 मार्च को होली को रंगों का त्योहार मनाया जाएगा। आइए जानते हैं कि भद्रा का साया किस मुहूर्त में किया जाएगा होलिका दहन? जानिए-
इस बार होलिका दहन पर भद्रा का संयोग बनने जा रहा है। ऐसे में लोग होलिका दहन के मुहूर्त को लेकर काफी चिंतित है।
होलिका दहन के दिन भद्रा का समय सुबह 10:35 मिनट से शुरू होगी और रात 11:26 मिनट तक इसका साया रहेगा।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस बार होलिका दहन के दिन 13 घंटे का भद्रा का साया रहेगा और समाप्त होने पर ही होलिका दहन किया जाएगा।
होलिका दहन का मुहूर्त 13 मार्च को रात 11: 26 से शुरू होगा और अगले दिन 14 मार्च की रात को 12:30 बजे समाप्त होगा।
होलिका दहन के दिन शुभ मुहूर्त में लकड़ी, उबले और कड़े जलाएं। साथ ही, होलिका की राख को घर लाने की परंपरा भी है।
कहा जाता है कि होलिका की राख को घर लाने से सुख-शांति बनी रहती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है।
भद्रा का साया इस मुहूर्त में होलिका दहन किया जाएगा। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM