होलिका दहन के दिन करें सरसों के ये उपाय


By Ayushi Singh11, Mar 2025 01:30 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में होलिका दहन का विशेष महत्व है और इस दिन कुछ उपायों को करने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। आइए जानते हैं कि होलिका दहन के दिन सरसों के उपाय कैसे करें-

होलिका दहन कब है?

पंचांग के अनुसार, होलिका दहन 13 मार्च यानी गुरुवार को मनाया जाएगा। इस दिन कुछ चीजों को होलिका की अग्नि में अर्पित करने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

दूर होती है नकारात्मक ऊर्जा

होलिका दहन के दिन अपने ऊपर से सरसों को घुमाकर होलिका की अग्नि में डालना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

पान के पत्तों को डालें

होलिका दहन के दिन पान के पत्ते पर सरसों के दाने रखकर अग्नि में अर्पित करें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

नारियल डालें

होलिका दहन के दिन सूखा नारियल अर्पित करें और भूलकर पानी वाला नारियल अर्पित न करें। सूखा नारियल अग्नि में डालना शुभ माना जाता है।

तिजोरी में रखें

होलिका दहन की राख ठंडी होने पर उसे लाल कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रखने से धन से संबंधित समस्या दूर होती है।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

होलिका दहन के दिन सरसों के ये उपाय करें। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

कर्ज होगा खत्म, बुधवार को करें ये उपाय