होलिका दहन को नकारात्मक शक्तियों का अंत और सकारात्मक ऊर्जा के शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। इस दिन कुछ खास चीजों का दान करने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
होलिका दहन के दिन दान करना बेहद शुभ और सकारात्मक माना जाता है। इस दिन दान करने से आपको पापों का नाश हो सकता है।
इस दिन जरूरतमंदो और गरीबों को कपड़े दान करने से जीवन में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो सकती है।
इस दिन गेहूं, चना, जौ या चावल का दान करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है।
इस दिन बुरी नजर से रक्षा के लिए शुद्ध देसी घी का दान करना शुभ माना जाता है। साथ ही, ऐसा करने से घर में शांति बनी रहती है।
माना जाता है कि जिन लोगों का शनि और मंगल ग्रह कमजोर है, उन्हें इस दिन गुड़-चने दान जरूर करना चाहिए।
घर परिवार में आपसी प्रेम बनाए रखने और रिश्तों में मिठास बढ़ाने के लिए होलिका दहन पर नारियल का दान करना अच्छा माना जाता है।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com