होलिका दहन पर कंगाली से छुटकारा पाने के लिए करें ये उपाय


By Prakhar Pandey18, Mar 2024 06:52 PMnaidunia.com

जीवन की परेशानियां

जीवन में परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए हर व्यक्ति पूरी कोशिश करता है। होलिका दहन के मौके पर आप कुछ उपायों को अपनाकर कंगाली से छुटकारा पा सकते हैं।

फाल्गुन माह

फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर होली मनाने से पूर्व होलिका दहन किया जाता है। परेशानियों से राहत पाने के लिए होली से बेहतर कोई त्योहार नहीं होता है।

आर्थिक तंगी

आर्थिक तंगी से परेशान व्यक्तियों को होली के दौरान होलिका दहन पर कुछ उपाय अवश्य करने चाहिए। इन उपायों को करने से वह आर्थिक तंगी से राहत पा सकते है।

पीपल का पेड़

होलिका दहन वाली रात को पीपल के पेड़ के नीचे रात 12 बजे घी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है।

8 बार करें परिक्रमा

पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाने के बाद 7 बार परिक्रमा करनी चाहिए। इस उपाय से जल्द धन आने की संभावना बनेगी।

धन लाभ

होलिका दहन वाली रात को धन लाभ पाने के लिए ‘ओम नमो धनदाय स्वाहा’ मंत्र का 108 बार जाप करें। इस मंत्र का जाप करने से आर्थिक तंगी दूर होती है।

कौड़ी और गोमती चक्र

होली की रात को कौड़ी और गोमती चक्र अपने ऊपर से 7 बार उतारकर होलिका की आग अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है और कर्ज से मुक्ति भी मिलती है।

लाल कपड़े में राख

होलिका दहन के अगले दिन राख ठंडी होने पर लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रख लें। ऐसा करने से धन लाभ की संभावना बढ़ जाती है।

अगर आपको होलिका दहन से जुड़ी यह स्टोरी पसंद आई है तो ऐसी ही धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

ग्रहों की तिकड़ी से चमकेगा इन राशियों का भाग्य