इस साल 24 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। शास्त्रों में बताया गया है कि होलिका दहन के साथ नकारात्मक ऊर्जा का नाश हो जाता है।
होली से ठीक एक दिन पहले होलिका दहन का पर्व मनाया जाता है। इस दिन कुछ उपाय अपनाने से जीवन में चल रही ज्यादातर परेशानियां दूर हो जाती हैं।
होलिका दहन की रात शनि की साढ़े साती से छुटकारा पाने के लिए भी आप एक उपाय अपना सकते हैं। माना जाता है कि यह उपाय अपनाने से शनिदेव की कृपा बरसती है।
शनि की साढ़े साती का असर कम करने के लिए होलिका दहन की अग्नि में काले तिल और नारियल को सिर से उतारकर डाल दें।
इस दौरान आप एक मंत्र का जाप भी कर सकते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, 'ऊँ होलिका नम:' मंत्र का जाप करने से उपाय का ज्यादा जल्दी असर होता है।
होलिका दहन की अग्नि में नारियल और तिल डालने के बाद अग्नि के फेरे लगाएं। ऐसा करने से आपके ऊपर से नकारात्मक ऊर्जा का असर खत्म हो जाएगा।
न्याय के देवता शनि की कृपा से आपको शनि के साढ़े साती से छुटकारा भी मिल सकता है। हालांकि, इस उपाय को लेकर किसी तरह का दावा नहीं किया जा सकता है।
यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य मान्यता पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
यहां हमने शनि की साढ़े साती का असर कम करने का उपाय जाना। धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ