मां गंगा के पवित्र नामों पर रखें बेटी का नाम, अर्थ भी जानें


By Arbaaj19, Jan 2025 06:20 AMnaidunia.com

भारत में गंगा नदी आस्था का प्रतीक मानी जाती है। गंगा नदी को मां के नाम से भी पुकारा जाता है। गंगा नदी के कई उपनाम भी है।

गंगा नदी के उपनाम पर रखें बेटी का नाम

अगर आप अपनी बेटी के लिए अच्छा और सुंदर का नाम ढूंढ रहे हैं, तो मां गंगा के उपनामों पर रख सकते हैं, जिसके अर्थ भी अद्भुत होते हैं।

हिमाली रखें नाम

आप अपनी प्यारी गुड़ियां का नाम हिमाली रख सकते हैं। हिमाली मां गंगा का उपनाम है, जिसका अर्थ- बर्फ की तरह ठंडा होता है।

जिविका रखें नाम

गंगा नदी एक जीवनदायिनी है। आप बेटी का नाम जिविका रख सकते हैं, जिसका अर्थ- पानी और जीवन देने वाला होता है।

जाह्नवी रखें नाम

आप बेटी का नाम जाह्नवी भी रख सकते है, जो यूनिक नाम है। बता दें कि जाह्नवी मां गंगा का ही एक उपनाम है। इसका अर्थ- जह्नु (ऋषि) से उत्पन्न नदी होता है।

स्वर्गा रखें नाम

गंगा नदी को स्वर्ग की नदी भी कहा जाता है। ऐसे में आप बेटी का नाम स्वर्गा रख सकते है। यह नाम काफी प्यारा और यूनिक है।

स्वभाव पर असर

अक्सर देखा जाता है कि जो जिसके साथ रहता है उसी की तरह बन जाता है। ठीक उसी प्रकार नामों का भी जीवन पर प्रभाव पड़ता है।

आप अपनी गुड़िया का नाम इन उपनामों से चुन सकते हैं। लाइफस्टाइल की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें Naidunia.com के साथ

O+ ब्लड ग्रुप के लोगों में होती हैं ये 5 खासियत