जल गया है हाथ? तुरंत करें ये उपाय


By Prakhar Pandey18, Feb 2024 07:32 PMnaidunia.com

घर में किचन

घर के किचन में काम करते हुए अक्सर लोग अपना हाथ जला लेते है। ऐसे में कई बार गर्म चीजें भी हाथ में पकड़ते हुए हाथ जल जाता है। आइए जानते है हाथ जलने पर क्या उपाय करना चाहिए?

स्किन पर गर्म पदार्थ

स्किन पर गर्म पदार्थ गिर जाने पर असहनीय दर्द और जलन का अनुभव होता है। स्किन जलने पर कई बार फफोले हो जाते है। स्किन जलने पर राहत पाने के लिए तुरंत उपाय करना चाहिए।

घरेलू उपाय

कई बार स्किन बर्न होने पर लोग जल्दी-जल्दी में समझ नहीं पाते कि क्या करें और हाथ को पानी से धोने लगते है। लेकिन इससे राहत पाने के कई घरेलू नुस्खे भी होते है।

आलू लगाएं

आलू को स्किन पर लगाने से भी राहत मिलती है। इसमें मिलने वाली एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण तेजी से जलन को कम करने का काम करती है। आप आलू का पेस्ट भी लगा सकते है।

तुलसी की तासीर

तुलसी के अंदर औषधीय गुण पाए जाते है. ऐसे में ही इसके पत्तों को रस जलन वाले स्थान पर लगाने से राहत मिलती है। आप चाहे तो जली हुई जगह पर तुलसी का पत्ता भी रख सकते है।

नारियल तेल

नारियल तेल भी स्किन जलने पर लगाना चाहिए। जले हुए स्थान पर नारियल का तेल लगाने से त्वचा पर दाग भी नहीं पड़ता है। साथ ही, जलन में भी राहत मिलती है।

एलोवेरा

एलोवेरा के पत्तों या इसके जेल को भी जलन वाली जगह पर तत्काल लगाना चाहिए। इससे स्किन बर्न की समस्या में झटपट राहत मिलती है। एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर एलोवेरा स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है।

डॉक्टर से संपर्क

ऊपर लिखे घरेलू नुस्खे सिर्फ सामान्य ज्ञान के लिए है। इसका इस्तेमाल अपने दिमाग से ही करें। साथ ही, चिकित्सक से परामर्श अवश्य कर लें।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सरसों के तेल में मिलाएं ये चीजें, फिर मिलेंगे फायदे