खानपान की चीजों की वजह से दांतों पर प्लाक जमा हो जाती है। इसकी सफाई न होने की वजह से बैक्टीरिया बनता है और दांतों की सतह पर चिपक जाता है।
फेस्टिव सीजन में सभी मीठा खा ही लेते हैं। खासकर मीठे के शौकीन लोग तो इसका ज्यादा सेवन करते हैं, लेकिन मीठी चीजें दांतों में जाकर चिपक जाती हैं।
मीठा खाने के बाद दांतों में कीड़े लगने का खतरा बढ़ जाता है। इससे बचने के लिए आप कुछ उपाय अपना सकते हैं।
मीठी चीजों का सेवन करने के तुरंत बाद आपको कुल्ला करना चाहिए। दरअसल, कुल्ला करने के बाद दांतों में फंसा मीठा हट जाएगा।
दांतों को साफ रखने के लिए आप बार-बार पानी भी पी सकते हैं। इसकी मदद से बॉडी को हाइड्रेट रखने में भी मदद मिलेगी।
दांतों की हेल्थ के लिए भी हरी सब्जियों का सेवन करना फायदेमंद होता है। इसके अलावा, फल खाने से भी दांतों में जमा गंदगी साफ हो सकती है।
दांतों की अच्छे से सफाई करने के लिए फ्लोराइड वाले माउथवॉश और टूथपेस्ट का इस्तेमाल जरूर करें। बता दें कि इसका नियमित प्रयोग करने से एसिड और बैक्टीरिया के असर को कम किया जा सकता है।
अगर आप मीठा खाने के शौकीन है तो इन सभी बातों का ध्यान रखें। इसके साथ ही, एक बार डेंटिस्ट से चेकअप जरूर करा लें।