फटे होंठों से छुटकारा पाने के लिए करें घरेलू नुस्खे, फिर देखें असर


By Arbaaj18, Oct 2023 09:00 AMnaidunia.com

होंठ

चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने का काम होंठ करती है, लेकिन अगर ये फट जाए तो खूबसूरती बदसूरती में बदल सकती है।

फटे होंठ

अगर मौसम में परिवर्तन के कारण होंठ फटने लगते है, जो देखने में काफी बेकार लगता है। होंठ फटने के कारण दर्द भी करते है।

घरेलू नुस्खे

फटे होंठों से निजात पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों की मदद लें सकते हैं। आइए इन नुस्खों के बारे में जानते हैं।

मलाई लगाएं

अगर आपके होंठ फट रहे है, तो रोजाना सोने से पहले होंठों पर मलाई लगाएं और 2 मिनट तक होंठों की मसाज करें।

चीनी और शहद

होंठों के फटने पर चीनी में दो बूंद शहद मिलाकर लगाएं। ऐसा करने से जल्द ही होंठ मुलायम और फटना बंद हो सकता है।

नारियल का तेल

होंठ की इस समस्या से निजात पाने के लिए नारियल के तेल को रात में सोने से पहले भी लगाया जा सकता है।

बादाम का तेल

इसके अलावा होंठों को पहली की तरह खूबसूरत दिखने के लिए बादाम का तेल भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

लाइफस्टाइल की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

स्वाद में कहर शरीर के लिए जहर हो सकता है अचार