हमारी सेहत तभी ठीक रहती है जब हमारा पाचन तंत्र ठिक हो। लेकिन, आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में खराब-खानपान के कारण पाचन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
पाचन संबंधी परेशानियों में सबसे आम समस्या कब्ज की बन गई है। जिससे कई पाचन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
पेट के न साफ होने से उसमें दर्द, पेट का फूलना, गैस और एसिडिटी जैसी परेशानियां शामिल हैं। आज हम इस लेख में आपको कुछ ऐसे आसान उपाय बताएंगे, जिससे आपको पेट से जुड़ी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।
नींबू में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं। वहीं, शहद कब्ज को दूर करता है।
जीरा पेट की परेशानियां, जैसे सूजन और गैस को कम करने में मदद करता है। इसका सेवन गुनगुने पानी के साथ रात को सोने से पहले करें।
सेब का सिरका आंतों को डिटॉक्स करने में मददगार है और कब्ज से छुटकारा मिलने में भी मदद मिलती है।
आयुर्वेद में त्रिफला को पेट साफ करने और कब्ज से राहत दिलाने के लिए रामबाण माना जाता है। यह जठरांत्र संबंधी मार्ग के लिए एक परमाणु ऊर्जा संयंत्र है। सुबह-सुबह गुनगुने पानी में एक चम्मच त्रिफला चूर्ण मिलाकर पीने से पेट साफ होता है।
गुनगुने पानी में घी मिलाकर पीने से पेट को साफ करने में मदद मिलती है। इससे मल जल्दी आता है। इसके लिए गुनगुने पानी में आधा चम्मच घी मिलाकर पी सकते हैं।
इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com