होंठ फटने पर करें घरेलू उपचार


By Arbaaj27, Aug 2024 07:00 AMnaidunia.com

अगर आप होंठ फटने की समस्या से जूझ रहे है, तो आप अकेले नहीं है। गर्मियों के दिनों में अक्सर लोगों के होंठ फटने लगते है। आइए जानते है कि इससे निजात कैसे पा सकते है।

घरेलू उपचार

होंठ फटने के बाद सुंदरता पर फर्क पड़ता है। ऐसे में होंठ फटने पर तुरंत इलाज करना चाहिए। होंठ फटने पर कुछ घरेलू नुस्खे आजमाने चाहिए।

घी लगाएं

होंठ फटने पर घी लगाना फायदेमंद हो सकता है। रात को सोने से पहले होंठ पर देसी घी लगाएं। ऐसा हफ्ते भर तक करने से होंठ ठीक हो जाएंगे।

खीरे का रस

फटे होंठ को पहले जैसा करने के लिए आप खीरे का रस लगा सकते है। खीरे का रस होंठ को सूखने से बचता है और मुलायम बनता है।

हल्दी और घी लगाएं

हल्दी और घी लगाने से भी फटे होंठ सही हो सकते है। इसके लिए आधा चम्मच घी में चुटकी भर हल्दी मिलाकर होंठ पर लगाएं।

शहद लगाएं

फटे होंठ को ठीक करने के लिए शहद भी लगाया जा सकता है। शहद लगाने से होंठ मुलायम और चमकदार होने लगता है।

नारियल तेल लगाएं

नारियल तेल फैटी एसिड से भरपूर होता है और त्वचा में नमी बनाए रखने के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। इसको लगाने से होंठ पहले जैसा हो जाएगा।

लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

इन 6 कारणों से व्यक्ति खुद पर नहीं कर पाता है भरोसा