आंखों में हो रही है इचिंग, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे


By Ekta Sharma07, Aug 2023 04:59 PMnaidunia.com

आंखों में इंफेक्शन

आंखों में खुजली होना एक आम बात है। इसके पीछे पॉल्यूशन, धूल, धुआं और इंफेक्शन जैसे कई कारण हो सकते हैं।

घरेलू नुस्खे

अगर आप बार-बार आंखें खुजलाते हैं, तो इससे जलन और इन्फेक्शन बढ़ने का खतरा और भी ज्यादा हो जाता है। ऐसे में आपको कुछ खास घरेलू उपाय अपनाने चाहिए।

गुलाब जल

अगर आप केमिकल फ्री गुलाब जल का इस्तेमाल करते हैं तो ये आंखों के लिए किसी औषधि से कम नहीं है। इसके लिए आप एक कॉटन बॉल की मदद से आंखों में गुलाब जल लगाएं।

दूध का इस्तेमाल

खुजली होने पर आप एक रूई के गोले की मदद से आंखों में ठंडा दूध मिलाएं। ऐसा करने से जलन जल्द दूर हो जाएगी। ये आंखों के लिए काफी लाभदायक होता है।

साफ पानी से आंखें धोएं

आंखों में इचिंग करने के बजाए साफ और ठंडे पानी के छींटे मारें। ऐसा करने से आंखों की जलन से तुरंत राहत मिल जाएगी, जिससे आपको बार-बार खुजली नहीं करनी होगी।

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल का इस्तेमाल हम आमतौर पर स्किन की खूबसूरती बढ़ाने के लिए करते हैं, लेकिन ये आंखों की खुजली भी दूर कर सकता है क्योंकि इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज पाई जाती है।

इस तरह लगाएं

अपने घर के गमले में लगे एलोवेरा के पौधे के पत्ते लें और इससे जेल निकाल लें। इसे रूई की मदद से आंखों के आसपास लगाएं। थोड़ी देर बाद आंखों को साफ पानी से धो लें।

तरबूज के बीज चेहरे पर लगाएं फिर देखें कमाल