सर्दियों का मौसम आते ही स्किन से जुड़ी समस्याएं होने लगती है। इसी में से एक समस्या ड्राईनेस की है यानी रूखेपन की।
ड्राईनेस को दूर करने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खों का सहारा लें सकती है। ये घरेलू नुस्खे असरदार तो होते ही है, लेकिन इसके साइड इफेक्ट नहीं होते है।
सर्दियों में अगर आपकी त्वचा ड्राईनेस हो रही है, तो रात में सोते समय गुलाब जल को लगाएं और सुबह उठकर पानी से धो लें।
चेहरे के लिए विटामिन ई कैप्सूल काफी कारगर होता है। ड्राईनेस को दूर करने के लिए विटामिन ई कैप्सूल को चेहरे पर लगाएं।
ड्राईनेस से छुटकारा पाने के लिए नारियल तेल से चेहरे की मालिश करें और 10-15 मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरे को साफ कर लें।
ड्राईनेस से राहत पाने के लिए दही में चीनी मिलाकर चेहरे पर अप्लाई करें। दही और चीनी का कॉम्बिनेशन डेड स्किन सेल्स को निकालने में मदद कर सकता है।
ड्राईनेस को कम करने के लिए चेहरे पर एलोवेरा को भी लगाया जा सकता है। एलोवेरा लगाने से स्किन को ड्राईनेस से छुटकारा मिलता है।