गैस की समस्या से अक्सर लोग काफी परेशान रहते हैं। आज हम आपको बताएंगे ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में जिससे आप गैस की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
गैस की समस्या की वजह से लोग काफी परेशान रहते हैं। आजकल यह समस्या आम हो गई, जिसकी वजह खराब लाइफस्टाइल और अनियमित खान-पान से भी तनाव होता हैं।
पेट में गैस बनने की स्थिति में सोडे का सेवन करना चाहिए। 1 गिलास में पानी लें और ½ चम्मच सोडा डालकर पीने से आपको गैस में राहत मिलेगी।
सौंफ चबाने से भी आपको पेट के गैस की समस्या से छुटकारा मिल सकता हैं। गैस की शिकायत होने पर आप सौंफ और मिश्री भी खा सकते हैं।
पेट में गैस की समस्या होने पर रोज 2 से 3 बार अदरक को घिसकर उसका जूस निकाल ले और उतनी ही मात्रा में उसमें शहद डालकर पी लें। गैस की समस्या में राहत मिलेगी।
गैस के चलते कभी-कभी पेट दर्द की समस्या भी आने लगती हैं। अगर आप अजवाइन के साथ थोड़े से नमक को मिलाकर खाते हैं तो पेट की समस्याएं खत्म होंगी।
अगर आपको गैस बनने की समस्या रहती हैं तो सबसे पहले मसालेदार भोजन को छोड़ दें। चॉकलेट और कैफीन भी पेट में गैस बनाने के लिए जिम्मेदार माने जाते हैं।
पेट की गैस से छुटकारा पाने के लिए योग भी काफी फायदेमंद माना जाता हैं। आप प्राणायाम, पवनमुक्तासन समेत अन्य योगासन से इस समस्या में राहत पा सकते हैं।