अगर किसी को लंबे समय तक भूख नहीं लगती है, तो उसका वजन तेजी से कम होने लगता है। इसके साथ ही, हड्डियां भी कमजोर होती है। आइए जानते हैं कि कौन सी चीजों को खाने से भूख बढ़ सकती है।
यदि किसी व्यक्ति को भूख नहीं लगती है, तो डाइट में कुछ चीजों को शामिल करना चाहिए ताकि भूख को बढ़ाया जा सके।
भूख बढ़ाने के लिए रोजाना रात में सोने से पहले 1 गिलास हल्के गर्म पानी के साथ 1 चम्मच त्रिफला चूर्ण लें। त्रिफला चूर्ण खाने से भूख बढ़ाती है।
भूख बढ़ाने के लिए डाइट में अदरक को शामिल करना चाहिए। आधा चम्मच अदरक के रस में सेंधा नमक मिलाकर भोजन करने से 1 घंटे पहले लें।
भूख न लगाने पर डाइट में अजवाइन को भी शामिल किया जा सकता है। खाना खाने से 1 घंटे पहले आधा चम्मच अजवाइन को चबाएं।
आंवला सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। भूख बढ़ाने के लिए 1 चम्मच आंवला रस खाली पेट पीना चाहिए।
भूख बढ़ाने के लिए डाइट में काली मिर्च पाउडर को भी शामिल किया जा सकता है। काली मिर्च पाउडर को रात में गर्म पानी के साथ लें।
इन घरेलू उपायों की मदद से आप भूख को बढ़ा सकते है। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ