जोड़ों के दर्द से तुरंत राहत कैसे पाए?


By Sahil09, May 2024 08:00 PMnaidunia.com

जोड़ों का दर्द

ज्यादातर लोग जोड़ों के दर्द से परेशान रहते हैं। इस असहनीय दर्द की वजह से लोग अपने दैनिक दिनचर्या के कार्य को करने में भी असमर्थ रहते हैं।

घरेलू नुस्खे अपनाएं

जोड़ों के दर्द को कम करने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं। आइए इन उपायों के बारे में एक बार अच्छे से जान लेते हैं।

अदरक आएगा काम

अदरक में मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण जोड़ों के दर्द को कम करने में काफी हद तक मददगार है। इसके लिए अदरक का कई तरीके से आप सेवन कर सकते हैं।

ठंडी या गर्म सिकाई

जोड़ों के दर्द से तुरंत राहत पाने के लिए ठंडी या गर्म सिकाई भी आप कर सकते हैं। बता दें कि ठंडी सिकाई आप पूरे दिन में किसी भी समय पर कर सकते हैं।

मसाज थेरेपी से मिलेगा आराम

जोड़ों के आसपास होने वाले दर्द को कम करने में मसाज थेरेपी भी मददगार है। दर्द का अहसास होने पर आप इस थेरेपी को अपना सकते हैं।

स्ट्रेचिंग करें

जोड़ों के दर्द को कम करने के लिए स्ट्रेचिंग भी आप कर सकते हैं। नियमित तौर पर स्ट्रेचिंग करने से घुटनों में होने वाला दर्द काफी हद तक कम हो सकता है।

एक्सरसाइज नियमित करें

यदि आप जोड़ों के दर्द से परेशान रहते हैं तो रोजाना एक्सरसाइज करें। माना जाता है कि व्यायाम करने का फायदा ओवरऑल हेल्थ को मिलता है।

डिस्क्लेमर

यहां दी गई सूचना केवल जानकारी के लिए है। इस पर अमल करने से पहले हेल्थ एक्सपर्ट्स या डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

जोड़ों के दर्द को दूर करने के लिए आप घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

पेट की बैंड बजाते हैं ये फूड्स, करें तौबा