शरीर में मिनरल्स की कमी होने पर क्या करें?


By Sahil30, Aug 2024 06:59 PMnaidunia.com

मिनरल्स की कमी होना

शरीर में मिनरल्स की कमी से हड्डियां कमजोर होने से लेकर थकान महसूस होती है। चलिए जान लेते हैं कि मिनरल्स की कमी को दूर करने के लिए क्या करना चाहिए।

पानी ज्यादा पिएं

पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बॉडी के लिए बेहद जरूरी है। इससे शरीर में मिनरल्स की कमी भी आसानी से पूरी हो सकती है।

फल खाएं

मिनरल्स की कमी दूर करना चाहते हैं तो डाइट में फ्रूट्स शामिल करें। केला, संतरा और अनार जैसे फल में मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

हेल्दी डाइट लें

पोषक तत्वों से भरपूर हेल्दी डाइट का सेवन करें। दरअसल, अनहेल्दी फूड्स खाने से सेहत को नुकसान पहुंचता है।

नमक का सेवन करें

मिनरल्स की कमी को दूर करना चाहते हैं तो नमक का सेवन करें। हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि नमक खाने से शरीर में मिनरल्स की कमी नहीं रहती है।

दूध और डेयरी प्रोडक्ट

मिनरल्स की कमी को दूर करने के लिए दूध और डेयरी प्रोडक्ट डाइट में शामिल करें। ये उत्पाद शरीर की कमी को दूर करने में मददगार साबित होंगे।

बीज और दालें खाएं

सीड्स और दालें खाने से भी मिनरल्स की कमी दूर होती है। इसके लिए रोजाना डाइट में एक समय दाल को शामिल करें।

सूर्य की रोशनी में बैठें

विटामिन डी की कमी के कारण भी शरीर में मिनरल्स की कमी हो सकती है। इसके लिए सूर्य की रोशनी में थोड़ी देर बैठें।

यहां हमने जाना कि मिनरल्स की कमी को दूर करने के लिए क्या किया जा सकता है। ऐसी ही अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

40 के बाद हेल्दी रहने के लिए अपनाएं ये टिप्स