व्यक्ति का चेहरा कितनी भी खूबसूरत क्यों न हो, लेकिन जब मुंह खुलता है और पीले दांत नजर आते है, तो चेहरे की सुंदरता में भी कमी आ जाती है। इसलिए, दांतों का सफेद होना भी सुंदरता को बढ़ाता है।
गलत खानपान की वजह से व्यक्ति के दांत पीले होने लगते है। अगर इसका समय रहते उपाय न करे, तो आगे चलकर नुकसानदायक बन सकता है।
दांत पीले होने पर आप कुछ घरेलू उपायों को सहारा लें सकते हैं। दरअसल, घरेलू नुस्खे काफी कारगर और असरदार माने जाते है।
पीले दांतों को चमकदार बनाने के लिए सरसों तेल में थोड़ा नमक मिलाएं। अब दोनों को मिक्स करके दांतों को साफ करें उसके बाद पानी से दांत धोएं।
दांतों की पीलेपन को खत्म करने के लिए नीम का दातुन भी फायदेमंद होता है। इसके लिए रोज नीम के दातुन से दांत साफ करें।
दांतों को सफेद और चमकदार बनाने के लिए खाना खाने के बाद नींबू के छिलके को दांतों पर रगड़े। छिलके से दांत साफ करना फायदेमंद होता है।
नींबू के अलावा आप दांतों से पीलापन दूर करने के लिए संतरे के छिलके का भी इस्तेमाल कर सकते है। संतरे के छिलके को रगड़ने से दांत चमकदार होते है।
1 चम्मच सरसों तेल में आधा चम्मच हल्दी पाउडर डालकर मिक्स करें। इसके बाद उंगलियों की मदद से दांतों को साफ करें।