खाना खाते ही फूल जाता है पेट, करें ये काम


By Sahil16, May 2024 01:46 PMnaidunia.com

पेट फूलने की समस्या

खाना खाने के बाद पेट का हमेशा फूलना आम बात नहीं है। इससे पता चलता है कि पाचन तंत्र पर ज्यादा दबाव पड़ रहा है।

पेट में बनती है गैस

अनहेल्दी या जंक फूड खाने की वजह से पेट में गैस बन जाती है। यही अहम कारण होता है, जिसके चलते खाना खाने के बाद पेट फूल जाता है।

खाना खाने के बाद बैठे न रहें

इंसान को खाना खाने के तुरंत बाद बैठना नहीं चाहिए। ऐसा करने से पेट में गैस बनेगी और आपको भारीपन महसूस होगा।

खाने के बाद सौंफ खाएं

यदि आपको अपच या कब्ज की समस्या है तो खाना खाने के बाद सौंफ जरूर खाएं। ऐसा करने से पेट में गैस बनने की समस्या कम हो सकती है।

नमक कम खाएं

हमारे शरीर को नमक कई तरीके से नुकसान पहुंचाता है। नमक ज्यादा खाना भी ब्लोटिंग का एक अहम कारण बन सकता है।

हल्दी का सेवन

ब्लोटिंग की समस्या से बचने के लिए खाने में हल्दी को जरूर शामिल करें। खाना खाने के बाद पेट फूलना या दर्द से बचने के लिए भी आप हल्दी का सेवन कर सकते हैं।

नींबू पानी पीना फायदेमंद

गर्मियों के दिनों में पेट की सेहत के लिए नींबू पानी का सेवन करना भी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद तत्व पेट में गैस बनने नहीं देते हैं।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी को सलाह के तौर पर देखें। इस पर अमल करने से पहले एक्सपर्ट्स या डॉक्टर की राय लेना बेहद जरूरी है।

खाना खाने के बाद पेट में होने वाले दर्द को दूर करने के लिए कुछ उपाय आप अपना सकते हैं। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

आम खाने से पेट में दर्द क्यों होता है?