धनिए के बीज को रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इस पानी को छानकर खाली पेट पिएं। इस पानी से यूरिन इंफेक्शन की समस्या कम होगी।
यूरिन इंफेक्शन होने पर आंवले का जूस पीया जा सकता है। आंवले का जूस पीने से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।
यूरिन इंफेक्शन की समस्या को दूर करने के लिए नारियल पानी पिएं। इससे शरीर में पानी की कमी भी पूरी होगी।
1 चम्मच गुनगुने पानी में दो चम्मच एप्पल विनेगर और शहद मिलाकर पिएं। इसका नियमित सेवन से यूरिन इंफेक्शन में आराम मिलेगा।
यूरिन इंफेक्शन की समस्या होने पर दही या छाछ पी सकते है। दोनों ही यूरिन इंफेक्शन को कम करने में मदद करेगी।