अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें रात में नींद नहीं आती या फिर बहुत देर से आंख लगती हैं, तो आप कुछ टिप्स अपना सकते हैं।
नींद नहीं आ रही है तो अपने सिर पर मसाज करें। आप हल्का तेल गर्म करके या फिर सिर्फ तेल से भी मसाज कर सकते हैं।
रात में सोने से पहले अगर आप अश्वगंधा के पाउडर को गुनगुने दूध में मिलाकर पीते हैं तो आपको नींद आने में सहायता मिलेगी। अश्वगंधा से तनाव कम होता है और अच्छी नींद आती है।
नींद आने में दिक्कत हो रही है तो आप दूध और शहद को मिलाकर पिए। इससे आपकी थकान कम होगी और नींद आएगी।
कैमोमाइल में अपीजेनिन नाम का कम्पाउंड पाया जाता है जो नींद से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है। आप इसकी चाय का सेवन कर सकते हैं।
इसके अलावा आप एक्यूप्रेशर थेरेपी का इस्तेमाल करें। अपने हाथ के अंगूठे को अपनी आइब्रो के बीच 30 सेकंड तक रखें और हटाएं, ऐसा करने से जल्दी नींद आएगी।
रात में नींद न आने का सबसे बड़ा कारण ओवर थिंकिंग है। अगर आप ज्यादा सोचते हैं तो आपको नींद नहीं आती। ओवर थिंकिंग न करें और गहरी सांस लेते हुए अपने दिमाग को शांत करें।
डॉक्टरों का मानना है कि हमारे शरीर को कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद की जरूरत होती है।