तनाव के कारण झड़ रहे हैं बाल? अपनाएं ये घरेलू उपाय


By Sahil31, Aug 2024 08:00 PMnaidunia.com

तनाव के कारण बालों का झड़ना

स्ट्रेस के कारण बाल झड़ने की समस्या होने लगती है। खैर, आप कुछ घरेलू उपाय अपनाकर इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

आंवला का सेवन करें

बालों के झड़ने की समस्या को दूर करना चाहते हैं तो आंवला का रस या पाउडर लगाएं। इससे बालों की सेहत में सुधार होता है।

एलोवेरा जेल लगाएं

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि तनाव के कारण बालों के झड़ने की समस्या से बचने के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करना फायदेमंद साबित हो सकता है।

नारियल तेल लगाएं

बालों की हेल्थ के लिए नारियल तेल को सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। अगर आपको हेयर फॉल की समस्या का सामना करना पड़ता है तो नारियल तेल अप्लाई करें।

ग्रीन टी पिएं

बालों की सेहत को दुरुस्त करने के लिए आप ग्रीन टी का सेवन भी कर सकते हैं। इससे बाल झड़ने की समस्या को रोका जा सकता है।

संतुलित आहार लें

हेल्दी डाइट के अभाव में भी बाल झड़ने लगते हैं। खैर, पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स का सेवन करने से बाल झड़ने बंद हो जाएंगे और तनाव भी कम होगा।

प्याज का रस लगाएं

बालों को जड़ों से मजबूत बनाने के लिए प्याज का रस भी आप लगा सकते हैं। इससे बालों को स्वस्थ बनाने में मदद मिलती है।

योग और प्राणायाम करें

तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है तो योग और प्राणायाम का रूटीन का हिस्सा बना लें। इससे ओवरऑल हेल्थ को फायदा मिलेगा।

यहां हमने जाना कि बालों के झड़ने की ससम्या से कैसे छुटकारा पाया जा सकता है। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

शुगर में प्याज खाना चाहिए या नहीं?