बिना दवा के पेट दर्द को ठीक करने के घरेलू उपाय


By Sahil04, Nov 2024 10:58 AMnaidunia.com

पेट दर्द के लिए घरेलू उपाय

बदलते मौसम के दौरान लोगों को पेट में दर्द महसूस होता है। आज बात कर रहे हैं कि बिना दवा के घर पर ही पेट दर्द को कैसे सही किया जा सकता है।

गर्म पानी का सेवन करें

पेट दर्द कम करने के लिए गर्म पानी का सेवन करें। सुबह के समय या दर्द महसूस होने पर हल्का गर्म पानी पिएं और आपको पेट दर्द से राहत मिल जाएगी।

अदरक का टुकड़ा चबाएं

अदरक के गुण दर्द को कम करने में मददगार साबित होते हैं। इसके लिए अदरक का छोटा सा टुकड़ा चबाना शुरू कर दें, जिससे से पेट का दर्द कम हो सकता है।

हींग का प्रयोग करें

चुटकी भर हींग को गर्म पानी में डालकर पिएं। इसका सेवन करने से पेट का दर्द तुरंत प्रभाव से कम हो जाएगा।

सौंफ चबाएं

पाचन तंत्र को दुरुस्त करने का काम सौंफ करती है। इसके लिए खाना खाने के बाद सौंफ चबाएं। जिससे अपच या गैस बनने के कारण पेट में दर्द महसूस नहीं होगा। 

पुदीने का रस

पेट दर्द को कम करने के लिए पुदीने के पत्तों का रस पिएं। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इससे पेट दर्द को कम करने में भी मदद मिलती है।

नींबू पानी पिएं

पेट दर्द होने पर गर्म पानी में नींबू निचोड़कर पिएं। ऐसा करने से पेट संबंधी समस्याओं से काफी हद तक छुटकारा मिल जाएगा।

अजवाइन का सेवन करें

अजवाइन में पाचन तंत्र को दुरुस्त करने के गुण पाए जाते हैं। एक चुटकी अजवाइन और काले नमक को गर्म पानी के साथ लें। इससे पेट दर्द और गैस की समस्या दूर हो जाएगी।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

मूंगफली खाने से मिलते हैं गजब के 5 फायदे