बच्चों से जुड़ी एक सबसे बड़ी समस्या दुबलापन होता है। उम्र के साथ जब शरीर का वजन नहीं बढ़ता है, तो बच्चों के लिए अच्छा नहीं माना जाता है।
आमतौर पर माता-पिता बच्चों के शरीर के वजन को लेकर चिंतित रहते है। बच्चे के शरीर का वजन बढ़ाने के लिए आप डाइट में इन चीजों को शामिल कर सकते है।
अगर आपका बच्चा दुबला-पतला है, तो उसको रोजाना डेयरी प्रोडक्ट्स की चीजों को खिलाएं। डेयरी प्रोडक्ट्स की चीजों में प्रोटीन पाया जाता है।
ड्राई फ्रूट्स पोषक तत्व से भरपूर होते है। ऐसे में बच्चों का वजन बढ़ाने के लिए ड्राई फ्रूट्स को खिलाना चाहिए। ड्राई फ्रूट्स खाने से वजन तेजी से बढ़ता है।
बच्चों के शरीर का वजन बढ़ाने के लिए डाइट में केला शामिल करें। केला का सेवन सुबह करने वजन तेजी से बढ़ सकता है। केले में प्रोटीन और कैलोरी पाया जाता है।
वजन बढ़ाने के लिए आप बच्चे की डाइट में सोयाबीन को शामिल कर सकते है। सोयाबीन प्रोटीन और कैलोरी से प्रचुर होता है।
इन सभी चीजों के अलावा आप बच्चों की डाइट में सब्जियों को शामिल करें। वजन बढ़ाने के लिए आलू, कद्दू और बीन्स खाएं।
इन चीजों के सेवन से शरीर का वजन तेजी से बढ़ता है। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ