Bad Cholesterol को कम सकते हैं ये घरेलू उपाय


By Ram Janam Chauhan03, Jan 2025 07:12 PMnaidunia.com

अगर आप बढ़ते कोलेस्ट्रॉल की समस्या से परेशान हैं, तो इसे कंट्रोल करने के लिए घर में मौजूद इन चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ग्रीन टी का सेवन करें

ग्रीन टी में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स शरीर में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित करने में मददगार साबित हो सकते हैं।

आंवले का जूस पीएं

रोजाना सुबह के समय आंवले का जूस पीने से कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। आंवला विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स जैसे गुणों से भरपूर होता है।

मेथी का सेवन करें

एक चम्मच मेथी के दानों को रात भर पानी में भिगोकर रखें और सुबह उठकर सेवन करें। इसमें मौजूद पोषक तत्व कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद कर सकते हैं।

लहसुन का सेवन करें

बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए रोजाना खाली पेट 1-2 लहसुन की कलियों को चबाना फायदेमंद हो सकता है।

ओट्स का सेवन करें

ओट्स में घुलनशील फाइबर मौजूद होता है, जो कोलेस्ट्रॉल कम करने के साथ दिल के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है।

डॉक्टर से सलाह लें

अगर आपको इनमें से किसी भी चीज को सेवन से एलर्जी की समस्या है, तो ऐसे में डॉक्टर से एक बार जरूर सलाह लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

चेहरे पर आएगा चांद जैसा नूर, मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर लगाएं 2 चीज