शरीर में नसों में गंदा खून जमने से कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है, जिसके कारण कई बीमारियां पैदा हो सकती है। इसलिए, कोलेस्ट्रॉल हाई होने पर उसका इलाज करना चाहिए।
कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए लोग आमतौर पर अंग्रेजी दवाइयों का सेवन करते है, लेकिन इन बीमारियों को घरेलू उपाय से भी कंट्रोल किया जा सकता हैं।
ग्रीन टी शरीर के लिए काफी लाभकारी मानी जाती है। ग्रीन टी के सेवन से हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है।
शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित करने के लिए आप मेथी को भी डाइट में शामिल कर सकते है। मेथी में कैल्शियम, पोटेशियम और मैग्निशियम जैसे गुण पाए जाते है।
यदि आप कोलेस्ट्रॉल को कम करना चाहते है, तो सुबह गुनगुने पानी के साथ एक लहसुन की कली का सेवन करें। दरअसल, इसमें एलिसिन नामक कंपाउंड होता है, जो कोलेस्ट्रॉल कम करता है।
नींबू पानी शरीर के लिए लाभकारी माना जाता है। अगर आप रोजाना सुबह नींबू पानी का सेवन करें, तो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है।
टमाटर के जूस को पीने से कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कंट्रोल किया जा सकता है, क्योंकि इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है।
इन घरेलू उपायों को करने कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है। हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ