7 दिनों में आंखों के काले घेरे कैसे कम करें?


By Sahil31, Oct 2024 11:10 AMnaidunia.com

आंखों के काले घेरे

आंखों के नीचे काले घेरे आने की स्थिति में घरेलू उपाय अपनाएं। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि ऐसा करने से 7 दिनों के अंदर काले धब्बे दूर हो सकते हैं।

खीरे के स्लाइस रखें

आंखों के ऊपर खीर की स्लाइस रखें। एक्सपर्ट्स का मानना है कि ऐसा करने से आंखों के नीचे नजर आने वाले निशान दूर हो जाते हैं। 

गुलाब जल से मालिश करें

स्किन केयर के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल करना सही माना जाता है। काले घेरे हटाना चाहते हैं तो आंखों के नीचे नजर आने वाले घेरे पर गुलाब जल से मालिश करें।

एलोवेरा जेल लगाएं

आंखों के नीचे नजर आने वाले काले घेरे पर एलोवेरा जेल लगा सकते हैं। इससे आंखों के नीचे निशान नजर नहीं आएंगे।

नींद पूरी करें

नींद की कमी के कारण भी आंखों के नीचे काले घेरे नजर आने लगते हैं। ऐसी स्थिति से बचना चाहते हैं तो कम से कम 8 घंटे की नींद लें।

हाइड्रेशन का ध्यान रखें

पानी की कमी के कारण भी आंखों के नीचे काले घेरे बन जाते हैं। इससे अपना बचाव करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना शुरू कर दें। 

बादाम तेल से मसाज करें

आंखों के नीचे नजर आने वाले निशान दूर करने के लिए बादाम तेल से मसाज करें। इससे चेहरे की सुंदरता भी बढ़ेगी।

ठंडे टी बैग्स रखें

आंखों के नीचे नजर आने वाले काले निशान दूर करने के लिए ठंडे टी बैग्स रखें। ऐसा करने से 7 दिनों के अंदर धब्बे हट जाएंगे।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

चावल का आटा और दही चेहरे पर लगाने से क्या होता है?